और देखें
रजिस्टर करें
सद्‌गुरु
Login

Inner Engineering Online

सद्‌गुरु के साथ अपने जगह पर, अपनी गति से, इनर इंजीनियरिंग का अनुभव करें। इनर इंजीनियरिंग ऑनलाइन में 90-मिनट के सात सत्र शामिल हैं। इन सत्रों में योग के प्राचीन विज्ञान के शक्तिशाली साधन प्रदान किए जाते हैं। आप जिस तरह से अपना जीवन जीते हैं, उसे चलाते हैं और उसका अनुभव करते हैं, ये साधन उसे पूरी तरह से रूपांतरित कर सकते हैं।

Course Highlights

सहज जीवन के व्यावहारिक साधक

जीवन के मुख्य पहलुओं को संबोधित करने के लिए ध्यान प्रक्रियाएं

कायाकल्प और संतुलन लाने वाले योग अभ्यास

जागरूकता के साधन

निरंतर सहयोग

प्रश्नोत्तर वीडियोस के ट्रेज़र ट्रोव तक आजीवन पहुँच

कोर्स की संरचना

सत्र 1
समझें जीवन के नट और बोल्ट

इस धरती पर सबसे उन्नत और जटिल मशीन है मानव शरीर। लेकिन आपने इसका यूजर मैनुअल नहीं पढ़ा है। आइए इस पर गौर करें। —Sadhguru

सत्र 2
एकमात्र बंधन

अपनी इच्छाओं को खुली छूट दीजिए; उन्हें सीमाओं में मत बांधिए। इच्छाओं के असीमित होने पर ही आप अपनी परम प्रकृति को जान पाएंगे। —Sadhguru

सत्र 3
जिएँ, पूरी तरह से जिएँ

जीवन आपको पूरी तरह जीने की अनुमति सिर्फ तभी देता है, जब आप 'आप जो हैं', उसमें लगातार विस्तार होने देते हैं। आप जो जीवन हैं, वह सिर्फ एक ही तृप्ति का अनुभव कर सकता है, और वह है इस जीवन को पूरी तरह से जीना। —Sadhguru

सत्र 4
आप वो नहीं हैं, जो आप सोचते हैं

अपने जीवन के हर पल को पूरी तरह से इच्छुक होकर जीने से आप अपने जीवन को स्वर्ग बना देते हैं। हर वह चीज़ जिसे आप अनिच्छा से करते हैं, वह निश्चित तौर पर नर्क है। —Sadhguru

सत्र 5
मन - एक चमत्कार

ज्यादातर लोग अपने मन को काबू करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि आप अपने मन को आज़ाद करके उसे अपनी सर्वोच्च संभावना तक जाने दें। —Sadhguru

सत्र 6
सृष्टि की ध्वनियां

शब्द और अर्थ इंसानी मन के दायरे में आते हैं - ध्वनियां सृष्टि का एक मूलभूत अंश हैं। —Sadhguru

सत्र 7
जो चाहो रच लो

आपकी सेहत और आपकी बीमारी, आपकी खुशी और आपका दुख, सब भीतर से ही आते हैं। अगर आप खुशहाली चाहते हैं, तो भीतर की ओर मुड़ने का समय आ गया है। —Sadhguru

शॉप

ईशा शॉप

सद्गुरु ऐप डाउनलोड करें

© 2022, Isha Foundation, Inc.
नियम और शर्तें। |
गोपनीयता नीति। | Powered by Fastly